कार्यकर्ता सम्मेलन॥ जनपद- अमरोहा

आज राष्ट्रीय लोकदल जनपद अमरोहा में “जिला कार्यकर्ता सम्मेलन ” का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।

*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय श्री त्रिलोक त्यागी जी, रालोद के संगठन राष्ट्रीय महासचिव जी ने सर्वप्रथम श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी को नमन करते हुए सभा को संबोधित किया।*

उन्होंने ने कहा राष्ट्रीय लोकदल किसानों, मजदूरों, युवाओं, व्यापारियों और समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज है तथा सामाजिक समरसता, भाईचारे और विकास की राजनीति में विश्वास रखता है।

चौधरी चरण सिंह जी के देशहित एवं ग्रामीण भारत के लिए किए गये कार्य जमींदारी उन्मूलन, पटवारी व्यवस्था में सुधार और ‘खेत से संसद तक’ किसानों के स्वाभिमान की लड़ाई जैसे उनके कार्य आज भी हमारे लिए प्रेरणापुंज हैं।

हमारा लक्ष्य- राष्ट्रीय लोकदल की जनहितैषी सोच, संघर्ष और चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा को पुनः गांव-गांव, प्रत्येक बूथ तक मजबूत एवं प्रभावी बनाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह जी ने की तथा संचालन जिला अध्यक्ष श्री सचिन चौधरी जी ने किया।

India
Ghaziabad

Related Listings

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.